*प्रतापगढ़ में बिजली विभाग के निजीकरण के खिलाफ विद्युत कर्मचारियों ने किया देशव्यापी हड़ताल*
*27 लाख कर्मचारियों ने की काम बंद, यूपी में एक लाख कर्मी सड़कों पर उतरे*
उत्तर प्रदेश में बिजली विभाग के निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने एक दिन की सांकेतिक हड़ताल की। देश भर से करीब 27 लाख बिजली कर्मचारियों ने इस हड़ताल में हिस्सा लिया। उत्तर प्रदेश में करीब एक लाख कर्मचारी सड़कों पर उतरे। प्रतापगढ़ में अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर बिजली कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति के बैनर तले हुए इस प्रदर्शन में सभी दफ्तर खाली रहे। बिजली कर्मचारी, संविदाकर्मी, जूनियर इंजीनियर और अभियंता शामिल हुए।नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाइज एंड इंजीनियर्स ने उत्तर प्रदेश सरकार से निजीकरण का निर्णय वापस लेने की मांग की है। कमेटी ने केंद्र सरकार से भी इस मामले में हस्तक्षेप करने को कहा है।कमेटी के राष्ट्रीय नेताओं ने चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण का फैसला वापस नहीं लिया गया तो देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। विद्युत वितरण मंडल चिलबिला में भी विरोध प्रदर्शन हुआ। इस दौरान सृजन कुमार, रणविजय सिंह, अमर यादव और गणेश शर्मा समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।