*कोचिंग से वापस लौटते समय टैंकर ट्रक की चपेट में आ जाने से छात्र की दर्दनाक मौत*

*कोचिंग से वापस लौटते समय टैंकर ट्रक की चपेट में आ जाने से छात्र की दर्दनाक मौत*
====================

*शिव पूजन मिश्रा*
*संवाददाता तीखी आवाज बदलापुर*

बदलापुर कोतवाली थाना क्षेत्र के मुरादपुर कोटिला ग्राम पंचायत के पास फोरलेन पर, बदलापुर से साइकिल से कोचिंग पढ़ कर वापस लौट रहे छात्र की टैंकर ट्रक की चपेट में आ जाने से दर्दनाक मौत हो गई ।
आपको बता दें कि तेजी बाजार थाना क्षेत्र के शेखपुर निवासी “करण निषाद” नित्य की भांति आज सुबह साइकिल से कोचिंग पढ़ कर बदलापुर से वापस घर जा रहा था, जहां मुरादपुर कोटिला ग्राम पंचायत के पास फोरलेन पर टैंकर ट्रक की चपेट में आ जाने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई .वही सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बदलापुर कोतवाली पुलिस ने मृतक छात्र व टैंकर ट्रक को कब्जे में लेते हुए आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है। वही मृत्यु की खबर लगते ही मृतक के परिवार के सदस्य भी मौके पर पहुंच गए जहां रो रो कर उनका बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *