*प्रतापगढ़ : मनगढ़ भक्ति धाम में सजा विचारों का मंच, ‘द ग्रेट अजगरा डिबेट’ में चुने गए ‘अजगरा अष्ट’*
*16 प्रतिभागियों ने आमने – सामने रखे अपने तर्क, आठ प्रतिभागियों ने ग्रैंड फिनाले में बनाई जगह*
अनिल मिश्र 
प्रतापगढ़। अजगरा महासंवाद-2026 के तहत शनिवार को जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज भक्ति धाम मंदिर, मनगढ़ में ‘द ग्रेट अजगरा डिबेट’ के जनपद स्तरीय संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। विकासखंडों एवं नगरीय निकायों में आयोजित विभिन्न चरणों के बाद जनपद स्तरीय संवाद के लिए चयनित 16 प्रतिभागियों ने आमने-सामने विभिन्न विषयों पर अपने विचार और तर्क प्रस्तुत किए।प्रतियोगिता में नगर पंचायत रामगंज के योगेश प्रताप सिंह,
नगर पंचायत कोहड़ौर की आस्था द्विवेदी, नगर पंचायत सुवंशा की खुशी पाण्डेय, विकासखंड पट्टी के इन्द्र प्रताप त्रिपाठी, मानधाता के ऐश्वर्य पाण्डेय, कटरा गुलाब सिंह के अनुपम मौर्य, नगर पंचायत मानधाता के विक्रान्त सिंह नवीन, शिवगढ़ के सुधांशु श्रीवास्तव, नगर पंचायत कुण्डा के अर्पित कृष्ण त्रिपाठी, बिहार के विवेक सिंह, कालाकांकर के धीरज कुमार, डेरवा के राजेन्द्र बहादुर पटेल, लालगंज की डॉ. साधना द्विवेदी, सण्डवा चन्द्रिका के प्रज्ज्वल शुक्ल, रामपुर
संग्रामगढ़ के विभाकर ओझा तथा नगर पंचायत लालगंज के ज्ञान प्रकाश शुक्ला ने प्रभावी ढंग से अपने विचार रखे। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने अपनी तार्किक क्षमता, विचारों की स्पष्टता, आत्मविश्वास और संवाद कौशल का प्रभावी प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राममोहन मीना ने आम नागरिक की भूमिका में प्रतिभागियों के बीच बैठकर पूरे संवाद को सुना। दोनों अधिकारियों ने प्रतिभागियों के विचारों एवं प्रस्तुतीकरण की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। बेहतर तर्क, प्रभावी प्रस्तुतीकरण एवं संवाद कौशल के आधार पर निर्णायक मंडल ने आठ प्रतिभागियों का चयन ‘अजगरा अष्ट’ के रूप में किया। इनमें नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह के
अनुपम मौर्य, नगर पंचायत डेरवा के राजेन्द्र बहादुर पटेल, विकासखंड लालगंज की डॉ. साधना द्विवेदी, विकासखंड सण्डवा चन्द्रिका के प्रज्ज्वल शुक्ल, विकासखंड बिहार के विवेक सिंह, विकासखंड कालाकांकर के धीरज कुमार, नगर पंचायत रामगंज के योगेश प्रताप सिंह तथा नगर पंचायत कोहड़ौर की आस्था द्विवेदी शामिल हैं। चयनित प्रतिभागियों का भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने माल्यार्पण कर सम्मान किया। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।अब चयनित ‘अजगरा अष्ट’ के आठ प्रतिभागी 17 सितम्बर को होने वाले ग्रैंड फिनाले में अपनी प्रतिभा और तर्कशक्ति का प्रदर्शन करेंगे। अजगरा महासंवाद-2026 का उद्देश्य युवाओं को विचारों की स्वतंत्र, तार्किक एवं प्रभावी अभिव्यक्ति के लिए मंच उपलब्ध कराना है। जनपद स्तरीय संवाद में प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास के साथ अपने विचार रखकर स्वस्थ एवं सार्थक संवाद की मिसाल प्रस्तुत की।इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए दयाराम यादव सहित संबंधित अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।
