पाठशाला पुकारे’ कार्यक्रम में स्कूलों की समस्याओं पर संवाद

‘ *पाठशाला पुकारे’ कार्यक्रम में स्कूलों की समस्याओं पर संवाद*

दधीच विश्वकर्मा

चांदा (सुलतानपुर)। शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को समाजवादी पार्टी की ओर से ‘पाठशाला पुकारे’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत लंभुआ विधानसभा क्षेत्र के नईगंज ग्रामसभा स्थित दुवारी प्राथमिक विद्यालय और धौरहरा स्थित जूनियर हाईस्कूल में बच्चों, अभिभावकों और ग्रामीणों से संवाद किया गया।

कार्यक्रम में सपा नेताओं ने शिक्षा और विद्यालयों से जुड़ी समस्याओं को लेकर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बंद हुए प्राथमिक विद्यालयों को दोबारा संचालित कराने के लिए पार्टी सरकार बनने पर प्रयास करेगी। नेताओं ने शिक्षा को सामाजिक जागरूकता और सामाजिक न्याय का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

इस दौरान ग्रामीणों और बच्चों ने विद्यालयों से संबंधित समस्याएं भी बताईं। सपा नेताओं ने उनकी समस्याओं को सुना और भविष्य में समाधान के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी ने शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी प्राथमिकताएं भी सामने रखीं।

कार्यक्रम में सुरेश यादव (भजन) प्रधान, दिनेश यादव प्रधान अमरूपुर, भीम पाल, अनिल यादव, नीरज सरोज, बच्चा सरोज समेत अभिभावक और ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!