*प्रतापगढ़: पुलिस टीम पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार*

*प्रतापगढ़: पुलिस टीम पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार*

*सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट व वर्दी फाड़ने का आरोप; 04-05 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी जांच*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़। थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के ग्राम सौराई में पुलिस टीम पर हमला कर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपियों ने 04-05 अज्ञात पुरुषों एवं महिलाओं के साथ एक राय होकर पुलिसकर्मियों से मारपीट, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान पुलिसकर्मियों की वर्दी भी फाड़ दी गई, जिससे मौके पर भगदड़ और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस के अनुसार, 04 सितम्बर 2026 को थाना आसपुर देवसरा की टीम क्षेत्र भ्रमण एवं अपराधियों की निगरानी और सत्यापन के लिए ग्राम सौराई में मौजूद थी। इसी दौरान उक्त घटना हुई। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पट्टी प्रदीप सिंह के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी आसपुर देवसरा राकेश कुमार चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग तथा निगरानी के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आदर्श उर्फ विक्की मिश्रा पुत्र सुनील मिश्रा, आदित्य मिश्रा पुत्र दिलीप मिश्रा तथा सौरभ मिश्रा उर्फ अश्वनी मिश्रा पुत्र मनोज मिश्रा, सभी निवासी ग्राम सौराई, थाना आसपुर देवसरा, जनपद प्रतापगढ़ के रूप में हुई है।पुलिस ने घटना के संबंध में थाना आसपुर देवसरा में मु0अ0सं0 241/2026 के तहत धारा 191(2), 190, 132, 121(1), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस एवं 7 सीएल एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक योगेन्द्र सिंह, कांस्टेबल प्रतीक यादव, कांस्टेबल नरेन्द्र कुमार, कांस्टेबल रामप्रकाश यादव एवं महिला आरक्षी दिव्या उपाध्याय शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!