*महिलाओं को सुरक्षा योजनाओं की जानकारी, साइबर ठगी से बचाव का दिया संदे*
दधीच विश्वकर्मा
सुल्तानपुर। मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत रविवार को सुल्तानपुर पुलिस ने जिलेभर में जनजागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में मिशन शक्ति, एंटी रोमियो टीमों और महिला बीट अधिकारियों ने स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों और ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं व बालिकाओं से संवाद किया।
पुलिस टीमों ने आपात स्थिति में 112, 1090, 1098, 181, 108 और साइबर अपराध के लिए 1930 पर संपर्क करने की जानकारी दी। महिलाओं को छेड़छाड़, घरेलू हिंसा और उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही कन्या सुमंगला, सामूहिक विवाह, महिला पेंशन, उज्ज्वला योजना और स्वयं सहायता समूहों की जानकारी दी गई। साइबर ठगी से बचने के लिए ओटीपी, पासवर्ड और बैंक संबंधी जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई।
