हत्या के मुकदमे में वांछित 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

*हत्या के मुकदमे में वांछित 25 हजार का इनामी गिरफ्तार*

*******************

*संवाद :शिवपूजन मिश्रा*

जौनपुर/मछलीशहर। पवारा थाना पुलिस और स्वाट टीम ने हत्या के एक मामले में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर सरायबीका मोड़ से गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

 

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सचिन गौड़ पुत्र रामधनी गौड़ निवासी गंगापुर (कुंवरपुर), थाना पवारा, जौनपुर के रूप में हुई है। वह पवारा थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 29/2026 में वांछित चल रहा था।

 

अभियुक्त के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 352, 351(2), 117(2), 103(1) और 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घेराबंदी कर उसे सरायबीका मोड़ से पकड़ लिया।

 

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की और उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!