*बक्शा ब्लॉक में निकली भव्य तिरंगा यात्रा; देशभक्ति के नारों से गूंजा परिसर*

*बक्शा ब्लॉक में निकली भव्य तिरंगा यात्रा; देशभक्ति के नारों से गूंजा परिसर*

प्रेम शर्मा

जौनपुर के विकासखंड बक्शा परिसर में 12 अगस्त बुधवार को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया| इस यात्रा का नेतृत्व एडीओ आरडी संजय श्रीवास्तव और एडीओ पंचायत विजय भान यादव ने किया| इसमें बड़ी संख्या में पंचायत सहायक, स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं और ब्लॉक कर्मचारी शामिल हुए|

तिरंगा यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारे लगाए और “भारत माता की जय” के उद्घोष से परिसर गूंज उठा| इस अवसर पर राष्ट्र प्रेम, एकता और अखंडता का संदेश दिया गया| अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए देश की एकता, अखंडता, संप्रभुता बनाए रखने का संकल्प लिया|

एडीओ आरडी संजय श्रीवास्तव ने इस अवसर पर कहा की तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं बल्कि देश की आन-बान और शान का प्रतीक है| तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्र प्रेम, राष्ट्रीय एकता और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है| और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए देश के विकास में अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया|

एडीओ पंचायत विजय भान यादव ने कहा कि तिरंगा यात्रा जैसे आयोजन समाज में देशभक्ति और एक जुटता की भावना को मजबूत करते हैं| उन्होंने सभी से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने कार्यों के माध्यम से देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया|

इस कार्यक्रम में सचिव महेश तिवारी, गाैंड गणेश, लक्ष्मीचंद्र, कमलेश खरवार, श्रीपति मौर्य, वीसी धर्मेंद्र साहू, केसरी प्रसाद और रवि कुमार सहित कई पंचायत सहायक, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एवं ब्लॉक कर्मचारी मौजूद रहे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!