*दबंगों ने युवक पर किया हमला, बीच बचाव करने आईं महिलाएं और बच्चे भी घायल*
प्रेम शर्मा
जौनपुर के बक्सा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुल्हनांमऊ गांव में सोमवार करीब दो बजे एक युवक पर लाठी डंडों से हमला किया गया| हमले में युवक शैलेश कुमार सहित उसके परिवार की महिलाएं और बच्चे भी घायल हो गए| सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया| जहां शैलेश की हालत गंभीर बताई जा रही है|
प्राप्त जानकारी के अनुसार शैलेश कुमार (40) वर्ष पुत्र जियालाल अपने पिता को कचहरी छोड़कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे| जैसे ही वे अपने घर से लगभग 100 मीटर पहले पहुंचे थे| पड़ोसियों ने उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडों से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया|
शैलेश को घिरा देख परिवार की महिलाएं और बच्चे उन्हें बचाने के लिए मौके पर पहुंचे, आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें भी नहीं बख्शा और उनसे भी मारपीट किए|
स्थानीय प्रधान से शिवधारी यादव ने बताया कि यह पूरा मामला जमीनी विवाद से जुड़ा है| घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई| परिजन सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है| डॉक्टरों के अनुसार शैलेश कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है|
पीड़ित परिवार ने घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी है| और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की माग की है| गांव में तनाव का माहौल है| और पुलिस मामले की जांच में जुटी है|
बक्सा थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार रात करीब 9:31 बजेएफआईआर दर्ज कर ली गई है| मुकदमा भारतीय न्याय संहिता (बी एनयसयस) की धाराओं 191(2) ,115 (2), 352, 351(3) के तहत पंजीकृत किया गया है|
