हरिहरपुर में 508 मीटर इंटरलॉकिंग मार्ग का हुआ भूमि पूजन, ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी

*हरिहरपुर में 508 मीटर इंटरलॉकिंग मार्ग का हुआ भूमि पूजन, ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी*

 

*एनएच-56 नहर पटरी से हरिहरनाथ मंदिर होते हुए अशोक के घर के पीछे तक बनेगा मार्ग, आवागमन में मिलेगी सहूलियत*

*************************

*संवाद: शिवपूजन मिश्रा*

बदलापुर विधानसभा, सिंगरामऊ क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में शनिवार को ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण विकास कार्य की शुरुआत हुई। गांव में 508 मीटर लंबे इंटरलॉकिंग मार्ग के निर्माण के लिए विधिवत भूमि पूजन किया गया। प्रस्तावित मार्ग एनएच-56 नहर पटरी से शुरू होकर हरिहरनाथ मंदिर होते हुए अशोक के घर के पीछे तक बनाया जाएगा।

 

भूमि पूजन के दौरान विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि इस मार्ग के निर्माण की मांग ग्रामीण काफी समय से कर रहे थे। ग्रामीणों की परेशानी और उनकी जरूरत को देखते हुए मार्ग निर्माण की स्वीकृति दिलाई गई, जिसके बाद अब निर्माण कार्य शुरू कराया जा रहा है।

 

विधायक ने कहा कि इंटरलॉकिंग मार्ग बन जाने से हरिहरपुर के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। खासकर बारिश के मौसम में रास्ते की स्थिति खराब होने से ग्रामीणों को होने वाली परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जनसुविधा से जुड़े जरूरी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है।

 

यह मार्ग गांव के लोगों को मुख्य मार्ग से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। भूमि पूजन के अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने मार्ग निर्माण की शुरुआत पर खुशी जताते हुए इसे गांव के विकास की दिशा में अहम कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!