*प्रतापगढ़: आईजी प्रयागराज ने अवधेश्वर नाथ धाम का किया निरीक्षण, कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा*

*प्रतापगढ़: आईजी प्रयागराज ने अवधेश्वर नाथ धाम का किया निरीक्षण, कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा*

*श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात, और कानून – व्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़। पवित्र श्रावण माह एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र अजय कुमार मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के साथ थाना हथिगवां क्षेत्र स्थित अवधेश्वर नाथ धाम का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान आईजी ने मंदिर परिसर, दर्शन मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, पुलिस ड्यूटी प्वाइंट, सीसीटीवी निगरानी, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य सुरक्षा इंतजामों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों के सुरक्षित और सुचारु आवागमन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी तरह सक्रिय रहें। उन्होंने महिला सुरक्षा, आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों तथा

संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी सतर्कता, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए कहा। आईजी ने कहा कि श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण एवं संवेदनशील व्यवहार किया जाए तथा किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को श्रावण माह के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न होने देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनन्दन राय, क्षेत्राधिकारी कुंडा शिवनारायण वैस सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!