जौनपुर के एएसपी आतिश कुमार सिंह ने बैडमिंटन प्रतियोगिता में जीते 5 स्वर्ण सहित 10 पदक

*जौनपुर के एएसपी आतिश कुमार सिंह ने बैडमिंटन प्रतियोगिता में जीते 5 स्वर्ण सहित 10 पदक*

*******************

*अरुण जायसवाल (जिला ब्यूरो)*

जौनपुर। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आतिश कुमार सिंह ने 43वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 10 पदक जीतकर जौनपुर पुलिस का गौरव बढ़ाया। उन्होंने प्रतियोगिता में 5 स्वर्ण, 1 रजत और 4 कांस्य पदक अपने नाम किए।

 

यह प्रतियोगिता 23 से 26 जुलाई तक मुरादाबाद में आयोजित की गई, जिसमें प्रदेशभर के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग लिया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में आतिश कुमार सिंह ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए अपने वर्ग में शानदार सफलता हासिल की।

 

उनकी इस उपलब्धि पर प्रतियोगिता में मौजूद अधिकारियों और प्रतिभागियों ने उनके खेल प्रदर्शन की सराहना की। उनकी सफलता से जौनपुर पुलिस महकमे में भी खुशी का माहौल है और इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!