बक्शा उमरपुर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

*बक्शा उमरपुर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर*

प्रेम शर्मा

जौनपुर के बक्सा थाना क्षेत्र अंतर्गत उमरपुर ग्राम पंचायत भवन में 26 जुलाई रविवार को नि:शुल्क हार्ट एवं नेत्र स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया| जिसमें सुबह 8 बजे से दोपहर 2बजे तक चले इस जांच शिविर में 300 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया|

शिविर में हृदय एवं नेत्र संबंधी रोगों की नि:शुल्क जांच की गई| मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श, दवाएं और उपचार भी उपलब्ध कराया गया| शिविर का संचालन और चिकित्सकीय देखरेख डॉ. देवेंद्र कुमार यादव (नीदेव नेत्रालय) और डॉ. सूर्य प्रकाश यादव (शांतिकुंज मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल) के नेतृत्व में की गई|

इस अवसर पर ग्राम प्रधान विजय बहादुर यादव (गुड्डू), पंचायत सहायक शुभम यादव, डॉ. विनोद यादव, विपिन यादव, अखंड यादव, मयंक यादव, पूर्व प्रधान ललित यादव, आसाराम, मनोज यादव, संगीता देवी, आरती देवी, सुदामा देवी साहित कई नागरिक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे|

उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अत्यंत लाभकारी हैं| ग्राम प्रधान विजय बहादुर यादव (गुड्डू) ने चिकित्साकर्मियों का स्वागत किया और सभी का आभार व्यक्त किया|और जनहित कार्यों के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!