डायट जौनपुर में प्रारम्भ हुआ 5 दिवसीय प्रशिक्षण
“बुनियादी भाषा एवं संख्या ज्ञान तथा NCERT पाठ्यपुस्तकों पर आधारित शिक्षक प्रशिक्षण” के अंतर्गत
बच्चों के अधिगम स्तर में करे बढ़ावा— उप शिक्षा निदेशक/ प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार शर्मा की अध्यक्षता में डायट में पांच दिवसीय एफ एल एन प्रशिक्षण का हुआ शुभारम्भ — सोमवार को डायट
ऑडोटोरियल हाल में प्राचार्य /उपशिक्षा निदेशक ने प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ करते हुए कहा कि बच्चों में भाषा गणित के अधिगम स्तर को सुधारने हेतु समुचित प्रयास किए जा रहे है।एफ एल एन प्रशिक्षण के द्वारा सभी प्रशिक्षक अध्यापकों को विकास खंड में
बेहतर ढंग से प्रशिक्षण दे जिससे बच्चों के बीच अपेक्षित सुधार का अवसर मिलेगा।एन सी एफ 2022 के द्वारा पाठ्य क्रम में अपेक्षित सुझाव दिया गया है। प्रशिक्षण में डायट से प्रवक्ता धर्मेन्द्र शर्मा, डॉ. अश्वनी पांडेय,मिथिलेश कुमार,अमित यादव, नवीन कुमार सिंह, राजकुमार, एस आर जी डॉ कमलेश यादव,अजय मौर्य , एआरपी, के आर पी उपस्थित रहे।
