*प्रतापगढ़ नगर पंचायत ढकवा बाजार में संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग अभियान, ब्लैक फिल्म व हूटर हटाए गए*
अनिल मिश्र
प्रतापगढ़, आसपुर देवसरा। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी एवं थानाध्यक्ष आसपुर देवसरा राकेश कुमार चौरसिया के नेतृत्व में ढकवा बाजार में सघन संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने बाजार एवं मुख्य मार्गों पर
आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच की। इस दौरान कई वाहनों में नियमों के विपरीत लगी ब्लैक फिल्म तथा अवैध हूटर पाए गए, जिन्हें मौके पर ही हटवाया गया। पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने तथा वाहनों में अवैध उपकरणों का प्रयोग न करने की हिदायत दी।
क्षेत्राधिकारी पट्टी ने कहा कि जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे। वहीं थानाध्यक्ष आसपुर देवसरा ने आमजन से किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।अभियान के दौरान उपनिरीक्षक शिवम त्रिपाठी सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा तथा बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से आम नागरिकों में सुरक्षा का एहसास बढ़ा
