*जौनपुर में नीम के पेड़ से फंदा लगाकर युवती ने की आत्महत्या*
प्रेम शर्मा
जौनपुर बक्शा थाना क्षेत्र अंतर्गत महनपुर गांव में शनिवार सुबह एक 18 वर्षीय युवती नीम के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई, और घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया|
शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे घर के पीछे स्थित नीम के पेड़ से रस्सी के सहारे फंदा लगाकर रूशी बिन्द(18बर्ष) ने अपनी जान दे दी| परिजनो ने जब उसे देखा तो तत्काल पेड़ से नीचे उतार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौपेड़वा ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया|
सूचना मिलने पर बक्शा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी करते हुए जांच शुरू कर दी है|
मृतका के पिता बरखूराम बिन्द ने बताया कि उनकी बेटी घर पर ही रहती थी| घटना के कारणों को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है| पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है, और मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है|
