*सिगरामऊ(हरपालगंज) और सरायहरखू रेलवे स्टेशनों पर होगा सटल ट्रेन का ठहराव*
*विधायक रमेश मिश्रा के प्रयास से मिली मंजूरी*
********************
*संवाद: शिवपूजन मिश्रा*
जौनपुर। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। हरपालगंज (सिगरामऊ) और सरायहरखू रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव को स्वीकृति मिल गई है। स्वीकृति के अनुसार हरपालगंज स्टेशन पर मेमो ट्रेन तथा सरायहरखू स्टेशन पर शटल ट्रेन का ठहराव होगा।
क्षेत्रीय विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने बताया कि उन्होंने 20 मई को नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर दोनों स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव की मांग उठाई थी। रेल मंत्री ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया था, जिसके बाद यह स्वीकृति प्रदान की गई है।
ट्रेनों के ठहराव की मंजूरी मिलने से क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है। इससे विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों तथा दैनिक यात्रियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।
विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने इस निर्णय के लिए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रेलवे की इस पहल से क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा।
