*युवा एंटी करप्शन ऑर्गेनाइजेशन संगठन के स्थापना दिवस के कार्यक्रम को लेकर हुई अहम बैठक*
*राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी रहे उपस्थित*
अनिल मिश्र
युवा एंटी करप्शन ऑर्गनाइजेशन के स्थापना दिवस को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल कुमार तिवारी के नेतृत्व में होने वाले स्थापना दिवस के कार्यक्रम को लेकर आज संगठन के रजिस्टर्ड कार्यालय पर 28 नवंबर दिन शनिवार को होने वाले स्थापना दिवस कार्यक्रम को लेकर बैठक की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा बताया गया संगठन द्वारा ₹52 313 मामलों से ज्यादा समस्याओं का निस्तारण व जरूरतमंद परिवार की मदत निस्वार्थ भाव से की गई है। यह संगठन उत्तर प्रदेश ,बिहार ,गुजरात ,मुंबई ,दिल्ली ,सूरत ,जैसे कई अन्य प्रदेशों में भी कार्य कर रहा है संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष समय-समय पर लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ हर समस्याओं को समाधान करने में हमेशा तत्पर रहते हैं ।
इस कार्यक्रम में गौरी शंकर मिश्र, सुरेंद्र तिवारी , सिपाही राम सिंह ,उपेंद्र उपाध्याय , प्रभाकर पांडेय,राकेश तिवारी ,राम शिरोमणि हरिजन, मुकेश पाठक ,समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लेकर ,होने वाले आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार रूप से चर्चा किया राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी का धन्यवाद किया और संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ आम जनमानस की समस्याओं को दूर करने हेतु एक दूसरे को हमेशा सक्रिय रहकर काम करने के लिए आग्रह किया । सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व धन्यवाद प्रकट किया।
