प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज में डीएम का औचक निरीक्षण, बाहर की दवा लिखने पर फटकार

*प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज में डीएम का औचक निरीक्षण, बाहर की दवा लिखने पर फटकार*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर उपचार, भोजन और साफ-सफाई की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान डीएम ने पेसेन्ट किचेन, औषधि केंद्र, इमरजेंसी वार्ड और हीटवेव कोल्ड रूम का भी निरीक्षण किया। इमरजेंसी वार्ड में हीटवेव से पीड़ित एक बच्ची मिलने पर डीएम ने तत्काल उसे कोल्ड रूम में भर्ती कराने के निर्देश दिए। वहीं एक मरीज को बाहर की दवा लिखे जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित डॉक्टरों को कड़ी फटकार लगाते हुए अस्पताल में उपलब्ध दवाएं ही लिखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भविष्य में शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ए.एन. प्रसाद सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *