*पति से नाराज कलयुगी महिला, चढ़ी हाईटेंशन विद्युत टावर पर*
प्रेम शर्मा
जौनपुर के बक्सा थाना क्षेत्र में एक महिला पति से नाराज एवं तंग आकर हाईटेंशन विद्युत टावर पर चढ़ गई| सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुरक्षित उसे नीचे उतारा|
धनियांमऊ पुलिस चौकी क्षेत्र के बभनौटी, टिकरी गांव में लगभग 28 वर्षीय महिला के टावर पर चढ़ने की खबर से बक्सा थाने में हड़कंप मच गया| थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे| काफी समझाने-बुझाने के बाद महिला टावर से नीचे उतरी| जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली|
टावर पर चढ़ी महिला की पहचान सुमन लगभग (28) वर्ष के रूप में हुई है| वह मूल रूप से गोंडा जिले की छपिया थाना क्षेत्र के सकदरपुर गांव की रहने वाली है| उसने इसी गांव के अर्जुन चौहान पुत्र तिलक राम चौहान से प्रेम विवाह किया था|
वर्तमान में सुमन एवं उसके पति अर्जुन चौहान बभनौटी, टिकरी गांव में रहते हैं| अर्जुन चौहान सीएचसी अस्पताल में सरकारी एंबुलेंस चालक के रूप में कार्यरत है, और परिवार सहित सीएचसी केंद्र पर ही रहता है| पीड़िता सुमन ने बताया कि बीती रात पति द्वारा मारपीट किए जाने से वह इतनी परेशान हो गई की सुबह हाईवोल्टेज विद्युत टावर पर चढ़कर आत्महत्या करना चाहती थी| थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने पुलिस बल और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से महिला को नीचे उतारा| इसके बाद महिला एवं उसके पति अर्जुन चौहान को थाने लाया गया| थाने में महिला सुमन ने अपनी गलती स्वीकार की और भविष्य में ऐसा न करने की बात कही|
पुलिस एवं आसपास के लोगों के समझाने बुझाने के बाद पति-पत्नी सुलह समझौते पर सहमत हो गए और दोनों अपने निवास स्थान लौट गए | स्थानीय लोगों ने पुलिस की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस कि तत्परता से महिला और एक परिवार को बचाया जा सका|
