*सिगरामऊ और जमऊपट्टी में लगा मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला, 129 मरीजों का हुआ उपचार*
********************
*संवाद: शिवपूजन मिश्रा*
जौनपुर। जिले के सिगरामऊ एवं जमऊपट्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में दोनों केंद्रों पर कुल 129 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं।
सिगरामऊ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 118 मरीजों का उपचार किया गया। यहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक वर्मा के कक्ष में मरीजों की काफी भीड़ रही। वृद्धजन और बच्चों को प्राथमिकता के आधार पर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई गई। महिला चिकित्सक पूजा त्रिपाठी और श्रुति पांडे ने गर्भवती महिलाओं की जांच कर उन्हें जरूरी परामर्श एवं दवाइयां दीं। फार्मासिस्ट टीम द्वारा मरीजों को ओआरएस पैकेट तथा जरूरतमंदों को तरल उपचार भी उपलब्ध कराया गया।
वहीं जमऊपट्टी स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. सुशील कुमार यादव, डॉ. मनीष मौर्य, एएनएम मीरा यादव तथा वार्ड बॉय मोने अली की देखरेख में 11 मरीजों की ओपीडी दर्ज की गई। सभी मरीजों को जांच के बाद दवाइयां वितरित की गईं।
चिकित्सकों ने बताया कि बढ़ती गर्मी के चलते डायरिया, पेट संक्रमण, हीट स्ट्रोक और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। लोगों को स्वच्छता बनाए रखने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और बासी व तले-भुने भोजन से बचने की सलाह दी गई।
रविवार एवं अवकाश के दिन भी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की सक्रिय मौजूदगी से क्षेत्रीय लोगों को काफी राहत मिल रही है।