मछली गांव में निकली भव्य कलश यात्रा, श्रद्धालुओं ने लगाए जयकारे

*मछली गांव में निकली भव्य कलश यात्रा, श्रद्धालुओं ने लगाए जयकारे*

********************

संवाद:अजय पांडेय

बदलापुर तहसील क्षेत्र के मछली गांव में धार्मिक आस्था और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला, जहां अखिलेश चंद्र शुक्ला एवं बीडीसी शिवम शुक्ला के नेतृत्व में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में क्षेत्र की माताएं, बहनें तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

कलश यात्रा गांव स्थित विभिन्न मंदिरों की परिक्रमा करते हुए आगे बढ़ी। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देवी-देवताओं के जयकारे लगाए। पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा।

तेज धूप एवं भीषण गर्मी को देखते हुए यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी।

दिनेश चंद्र यादव, शिवम शुक्ला (बीडीसी), प्रेम दूबे,वीरेंद्र यादव , वकील एवं अखिलेश यादव सहित अन्य लोगों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए पानी एवं ठंडे पेय की व्यवस्था कराई गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

कार्यक्रम के दौरान उमेश चंद्र शुक्ला, सुरेश चंद्र शुक्ला, पेशकार शुक्ला, सुभाष शुक्ला, प्रेमचंद दुबे, आशुतोष शुक्ला, इंद्र पति शुक्ला, सर्वेश शुक्ला, घनश्याम शुक्ला, सुशील शुक्ला, बिपिन शुक्ला एवं दीपक शुक्ला ने यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मछली गांव के पूर्व प्रधान डॉ. चंद्रकांत शुक्ला, अध्यापक देवी साहब दुबे, अध्यापक इंद्रपति शुक्ला, अजय पाण्डेय, ग्राम प्रधान जगदीश पाण्डेय तथा भावी जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार सहित अनेक प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *