*प्रतापगढ़ नगर पंचायत ढकवा वार्ड नंबर 8 में सभासद प्रतिनिधि शिवम सोनी द्वारा पूजा अर्चना कर की गई नाले के कार्य शुरुआत*
*घर के बगल जमे गंदे पानी और बरसात में हो रही परेशानियों से मिलेगी निजात*
प्रतापगढ़ जिले के नगर पंचायत ढकवा सोनपुरा तृतीय वार्ड नंबर 8 में शैलेंद्र गुप्ता के घर से ठाकुर बस्ती तक 290 मीटर एक बाई एक नाले की स्वीकृत हुई है। सभासद प्रतिनिधि शिवम सोनी ने बताया क्षेत्र में पानी निकासी की कई वर्षों से बहुत बड़ी समस्या थी। सारा पानी घरों के बगल जमा होता था। और बीमारियों का कारण बनता था।
इस संबंध में हमने नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक त्यागी व अधिशासी अधिकारी को अवगत कराया और प्रस्ताव भेजा उनके द्वारा 290 मीटर नाले और सीसी रोड की स्वीकृत दी गई। रोड के बीचो-बीच नाला बनेगा उसके ऊपर सीसी रोड बनेगा ।
इसके बनने से क्षेत्र के विकास में एक नई गति मिलेगी। और नगर वासियों को पानी निकासी की और रास्ते की समस्या से निजात मिलेगी। आज मेरे द्वारा पूजन करके नाले की शुरुआत की गई है। जल्द ही नाला बनकर तैयार हो जाए। नाला और सीसी रोड की स्वीकृत मिलने से क्षेत्रवासी काफी खुश है। और नगर वासियों ने कहा नाला और सीसी रोड बनने से पानी निकासी और रास्ते की समस्या से निजात मिलेगा उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष व सभासद को धन्यवाद कहा।
