पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट, मौत के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार

*पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट, मौत के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार*

प्रेम शर्मा

जौनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बक्शा पुलिस ने पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत के मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, और सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है|

यह घटना मंगलवार 21 अप्रैल की रात करीब 10:00 बजे बभनौटी गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो परिवारों के बीच जमकर मारपीट हुई थी|जिसमें कई लोग घायल हो गए |

सूचना मिलते ही बक्शा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सीएचसी नौपेड़वां बक्शा भेजा, बाद में बेहतर इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल जौनपुर रेफर कर दिया गया| जहां इलाज के दौरान अशोक मिश्रा पुत्र रमाकांत मिश्रा निवासी बभनौटी की मौत हो गई |

परिजनों की तहरीर के आधार पर स्थानीय थाना बक्शा में आठ नामजद अभियुक्तों के खिलाफ बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था|

पुलिस टीम ने छ: वांछित अभियुक्तों को पृथ्वीराज चौहान गेट धनिया मऊ तिराहा के पास से गिरफ्तार किया |

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में आनंद मिश्रा, सुधीर मिश्रा, धीरज मिश्रा, नीरज मिश्रा, मृदुल मिश्रा, और सुनील मिश्रा शामिल हैं|

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक परमानंद त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल अमित सिंह, हेड कांस्टेबल अरुण कुमार यादव, हेड कांस्टेबल महेंद्र कुमार, कांस्टेबल अमरजीत कन्नौजिया शामिल थे| पुलिस ने सभी गिरफ्तार अभियुक्तों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!