टीपीएल विजेता बक्शा ब्लॉक टीम सम्मानित

*टीपीएल विजेता बक्शा ब्लॉक टीम सम्मानित*

प्रेम शर्मा

जौनपुर के स्थानीय बीआरसी बक्सा में बुधवार को टीचर प्रीमियर लीग “टीपीएल” के आठवें संस्करण की जिला विजेता टीम ब्लॉक बक्सा के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया|

खंड शिक्षा अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव ने यह सम्मान समारोह आयोजित किया| इस अवसर पर टीम के कोच रामनयन यादव, कप्तान रवितोष यादव और सभी खिलाड़ी मौजूद थे|

इस सम्मान समारोह में खंड शिक्षा अधिकारी नीरज श्रीवास्तव के साथ चयन समिति के सदस्य डॉ. मनीष सिंह सोमवंशी और विजय श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे| इनके अतिरिक्त ब्लॉक व्यायाम शिक्षक राय साहब सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संयुक्त मंत्री सभापति यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष बक्सा. सरोज कुमार सिंह, जिला संगठन मंत्री शिक्षक संघ. सुनील कुमार प्रजापति और शिक्षक संघ ब्लॉक मंत्री बक्सा संजय कुमार और उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने टीम के कप्तान रवितोष यादव एवं मैन ऑफ द मैच विपिन यादव सहित सभी खिलाड़ियों को माला पहनाकर सम्मानित किया|

खंड शिक्षा अधिकारी नीरज श्रीवास्तव ने सभी खिलाड़ियों की सराहना की|

इस सम्मान समारोह में विजय प्रकाश यादव, ब्रह्मशील यादव, दीप नारायण उपाध्याय, वेद प्रकाश सिंह, बृजेश यादव, धीरेंद्र यादव, वीरसेन यादव, वीरेंद्र बहादुर यादव, प्रवीण सिंह, शशांक सिंह एवं बीआरसी के समस्त स्टाफ सहित बहुत से लोग उपस्थित रहे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *