श्री महावीर सिंह स्मारक महाविद्यालय के डीएलएड विभाग में वर्ष 2022 और 2023 के प्रशिक्षुओं का पंच दिवसीय स्काउट प्रशिक्षण शिविर का प्रारंभ

हरचंदपुर रायबरेली। श्री महावीर सिंह स्मारक महाविद्यालय के डीएलएड विभाग में वर्ष 2022 और 2023 के प्रशिक्षुओं का पंच दिवसीय स्काउट प्रशिक्षण शिविर का प्रारंभ हुआ।

जिसमें महाविद्यालय के प्रबंधक श्री अवधेश सिंह ( पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत, रायबरेली) ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर प्रशिक्षण शिविर का प्रारंभ किया। स्काउट प्रशिक्षक श्री शिव शरण सिंह और श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने स्काउट झण्डा फहराते हुए उसकी डोरी की गांठ बांधने की सरल विधि बताई। प्रशिक्षकों ने स्काउट के जनक और स्काउट प्रशिक्षण का उद्देश्य बताए हुए अनुशासन और एकता का पाठ पढ़ाया।

इस अवसर पर प्राचार्य श्री अनुराग चौधरी ने पंच दिवसीय प्रशिक्षण रूपरेखा बताते हुए कहा कि समाज में सेवा और सद्भाव में स्काउट का बहुत महत्व है।

इस अवसर पर संजय मिश्र, विनय सिंह, अमन झा, मयंक श्रीवास्तव, दीप नारायण साईं आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *