मछलीशहर जौनपुर
डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती पर स्वच्छता एवं दीपोत्सव अभियान का आयोजन,
पूर्व सांसद बी.पी. सरोज ने किया माल्यार्पण
मछलीशहर विधानसभा क्षेत्र में भारत रत्न एवं महान समाज सुधारक डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर “स्वच्छता एवं दीपोत्सव अभियान–2026” के तहत मोहल्ला नन्दलालपुर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मछलीशहर के पूर्व सांसद बी पी सरोज ने स्थानीय सम्मानित कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर क्षेत्र में व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाया।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद श्री सरोज ने डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दीप प्रज्वलित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
श्री बी.पी. सरोज ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अम्बेडकर का जीवन संघर्ष, समानता और सामाजिक न्याय का प्रतीक है। उन्होंने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को अधिकार दिलाने के लिए जो कार्य किए, वह आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने सभी से स्वच्छता को अपनाने और समाज में समरसता बनाए रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में पूरे क्षेत्र में दीप जलाकर अम्बेडकर जयंती को उत्सव के रूप में मनाया गया। लोगों ने स्वच्छता का संकल्प लेते हुए सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया। इस समय कमला हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर आर बी चौहान पप्पू सिद्दीकी भाजपा के संतोष जायसवाल मंडल अध्यक्ष हरिओम गुप्ता पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं वर्तमान मंत्री मनोज जायसवाल गौतम सभासद दीपू भाजपा की वरिष्ठ नेता राजेश कुमार सिंह आदि लोग उपस्थित रहे
