मेजर स्कूल में छात्र-छात्राओं को अंकपत्र, मेडल व ट्रॉफी देकर किया गया सम्मानित

मेजर स्कूल में छात्र-छात्राओं को अंकपत्र, मेडल व ट्रॉफी देकर किया गया सम्मानित

शिव पूजन मिश्र

सिंगरामऊ, जौनपुर: सिंगरामऊ स्थित मेजर अमर बहादुर सरस्वती सिंह गर्ल्स सेंट्रल एकेडमी, रेलवे स्टेशन रोड पर सोमवार को एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं को उनका वार्षिक परीक्षा परिणाम (रिजल्ट), ट्रॉफी एवं मेडल वितरित किए गए।

कार्यक्रम में अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य रूप से वरुण सिंह (रेलवे कॉन्ट्रैक्टर), हिमांशु शेखर सिंह (पोनूगन हेल्थ सेंटर, लखनऊ) एवं विद्यालय के प्रबंधक डॉ. संजय सिंह उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सचिन जायसवाल (सॉफ्टवेयर इंजीनियर, जेएमडी) भी मौजूद रहे। साथ ही बड़ी संख्या में अभिभावक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

अतिथियों ने सभी कक्षाओं के प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अंकपत्र के साथ मेडल एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया।

प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों में जिया खरवार, रश्मी शुक्ला, अनमोल बरनवाल, अर्पित मिश्रा, अक्षत गुप्ता, मो. अयाज हुसैन, मानस मिश्रा, शिवांगी सिंह, कार्तिक उपाध्याय, अनाया मोदनवाल एवं पियूष तिवारी शामिल रहे।

वहीं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों में प्रशांत उपाध्याय, वर्षा भारती, साक्षी निषाद, जनमेजय सिंह, प्रतीक्षा मिश्रा, आयत बानो, नितेश राव, सुजीत निषाद, सक्षम कुमार मौर्य एवं दिव्यांश का नाम शामिल रहा।

विद्यालय के प्रबंधक डॉ. संजय सिंह ने सभी विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं अभिभावकों ने भी बच्चों को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में नसरुल्लाह हाशमी, अरविंद दुबे, शुभम रजक, बीरंजय सिंह स्वप्निल, निखिल मौर्य, राकेश उपाध्याय, बृजेश यादव, ध्रुवराज सोनू, सोनी सिंह, पूजा मिश्रा, अर्पिता रावत, स्वीटी सिंह, ज्योति चौहान एवं अंजली शुक्ला सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *