*प्रतापगढ़ नगर पंचायत ढकवा एन एच 731 पूरा ढकवा मोड़ पे कार और टेंपो की जबरदस्त टक्कर एक की मौत तीन घायल*
*थाना आसपुर देवसरा पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घायलों को सीएचसी चांदा भेजा गया*
अनिल मिश्र
प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रविवार 11:30 के आसपास नगर पंचायत ढकवा एन एच 731 फोर लेन पूरा ढकवा मोड़ पर कार और टेंपो की जबरदस्त टक्कर हो गई।
हादसे में मीरा मिश्रा पत्नी राकेश मिश्र निवासी सेतापुर सिंगरामऊ जौनपुर अपने नाती देव मिश्र 10 वर्ष पुत्र आनंद मिश्र को साथ लेकर सिंगरामऊ से टेंपो UP 44 BT 51 84 से चांदा सुल्तानपुर दवा लेने के लिए निकली थी।
रास्ते में नगर निवासी किरन सिंह को टेंपू में बैठा लिया। जैसे नगर पंचायत ढकवा फोर लेन पूरा ढकवा मोड़ पर पहुंचे। सुल्तानपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार वैगन आर UP 32 LC 5910 की जबरदस्त टक्कर हो गई जिसमें टेंपो चालक सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वैगन आर में सवार सभी लोग मौके से फरार हो गए ।
जिसमें मीरा को कमर में नाती देव मिश्र को जबड़े में चालक को सिर में चोट लगी सभी को घायल अवस्था में एंबुलेंस द्वारा उपचार के लिए सीएचसी चांदा भेजा गया।
जहां डॉक्टरों द्वारा किरन सिंह पत्नी जगदीश प्रताप सिंह निवासी नगर थाना आसपुर देवसरा प्रतापगढ़ को मृत घोषित कर दिया। मृतका किरन नजदीकी प्राइवेट विद्यालय में शिक्षिका थी। पति की मृत्यु पहले ही हो चुकी है। मृतका के एक पुत्र और दो पुत्री थी । जिसमें एक लड़की की शादी अभी नहीं हुई है।
अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर ढकवा चौकी प्रभारी अवध राज यादव हमराही नंदकिशोर और अजीत चौहान के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। क्षतिग्रस्त वाहनों को पुलिस ने कब्जे में लेकर जेसीबी की मदद से थाना आसपुर देवसरा भिजवाया और यातायात को सुचार रूप से चालू करवाया।
