*जौनपुर सिंगरामऊ एन एच 731 पर घायल तड़पती गौ माता की सहारा बनी युवा एंटी करप्शन ऑर्गनाइजेशन*
*एसडीएम बदलापुर ने बीडीओ को किया निर्देशित बीडीओ मौके पर जाकर गौमाता को भिजवाया गौशाला*
शिव पूजन मिश्र 
जौनपुर जिले के अंतर्गत सिंगरामऊ केवटली गांव रोड के किनारे नेशनल हाईवे एनएच 731 का मामला, है।
युवा एंटी करप्शन ऑर्गनाइजेशन राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल कुमार तिवारी को सूचना मिला जिला अध्यक्ष प्रतापगढ़ पवन के द्वारा मैसेज के माध्यम से रोड के किनारे गौ माता जिनका किसी गाड़ी से एक्सीडेंट हो गया है दोनों पैर आगे का टूट गया है। और कोई उपचार नहीं हो पाया है। गौ माता वहां पर तड़प रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बिना किसी प्रकार का विलंब किए हुए जिला उपाध्यक्ष प्रतापगढ़ अभिषेक पाण्डेय से संपर्क किया और संबंधित अधिकारियों से बात करके मामले को समाधान करने के लिए अवगत कराया, अभिषेक पांडेय ने सूचना पाते ही तत्काल उपजिलाधिकारी बदलापुर को सूचित किया। उपजिलाधिकारी ने मामले को संज्ञान लिया और खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया। खंड विकास अधिकारी द्वारा मौके पर जाकर देखा और तत्काल जेसीबी और पिकअप की व्यवस्था करके गौ माता को सुरक्षित उपचार हेतु गौशाला में पहुंचाया गया। ऐसे ही कार्यों की वजह से संगठन का समाज में जानवर से लेकर पशु पक्षी इंसान तक मदद करने के कारण एक अलग पहचान बन चुकी है। इस नेक कार्य के लिए जौनपुर जिले के समस्त अधिकारियों ने संगठन को धन्यवाद दिया है।
