*प्रतापगढ़ नगर पंचायत ढकवा गीतांजलि हॉस्पिटल के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का विधायक पूजा पाल ने किया उद्घाटन*
*आसपुर देवसरा पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के बीच नगर पंचायत ढकवा पहुंची विधायक पूजा पाल*
अनिल मिश्र
प्रतापगढ़ जिले के नगर पंचायत ढकवा में स्थित गीतांजलि हॉस्पिटल पर आज निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया । जिसकी मुख्य अतिथि विधायक चायल कौशांबी पूजा पाल थी।
आज 12 बजे के आसपास विधायक पूजा पाल गीतांजलि हॉस्पिटल पहुंची। निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया।और स्वर्गीय डॉ. आर.पी.पाल को श्रद्धांजलि अर्पित की । पत्रकारों से बातचीत में पूजा पाल ने बताया डॉ आर पी पाल की मृत्यु के बाद गीतांजलि हॉस्पिटल बंद हो गया था। गीता पाल व समाज के कुछ लोगों के सहयोग से पुनः चालू किया गया है ।
जिसमें गरीब असहाय और कमजोर लोगों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। जिसके लिए मैं आई हूं। औरत हो या पुरुष कभी भी परिस्थितियों से घबराना नहीं चाहिए। मेरे पति की हत्या के बाद देश जानता है कि मैने कितना संघर्ष किया।
परिस्थितियों कितनी भी विपरीत रही। लेकिन मैने न्याय के लिए साहस और धैर्य नहीं छोड़ा और लड़ती रही। समय के साथ न्याय मिला माफिया मिट्टी में मिल गए। उन्होंने योगी सरकार को भी धन्यवाद दिया। इस अवसर पर डॉ. सुनील पाल डॉ.मीना पाल, डॉ.एमपी सिंह, डॉ विशद पटेल, डॉ . सरस्वती पाल, डॉ .शिव प्रकाश यादव , डॉ एस. के .यादव, मगरू पाल, सतीश जायसवाल, रोहित जायसवाल आदि डॉक्टर व सम्मानित लोग उपस्थित रहे।
