नवोदय परीक्षा में सुतौली विद्यालय के बच्चों का जलवा, दो छात्रों ने किया जनपद में टॉप

नवोदय परीक्षा में सुतौली विद्यालय के बच्चों का जलवा, दो छात्रों ने किया जनपद में टॉप

अनिल मिश्र

जौनपुर (बदलापुर)। जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026-27 के घोषित परिणामों में बदलापुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सुतौली के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे जनपद में अपनी पहचान बनाई है। विद्यालय के दो मेधावी छात्रों ने अलग-अलग वर्गों में प्रथम स्थान हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, छात्र सक्षम दुबे ने सामान्य वर्ग में जनपद में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं, छात्रा काव्या राव ने अनुसूचित वर्ग में जनपद में शीर्ष स्थान हासिल कर विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया है।

 

इसके अलावा विकास खंड बदलापुर से कुल पांच छात्रों ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल की है। इनमें प्राथमिक विद्यालय गजेंद्रपुर के रूद्र कुमार, रैभानीपुर के हैप्पी तथा लालगंज की प्रियांशी का नाम भी शामिल है।

 

इस उपलब्धि पर खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार पांडे एवं नोडल शिक्षक डॉ. ओम प्रकाश गुप्त ने सभी सफल छात्रों को सम्मानित किया। उन्होंने छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *