*दाउदपुर के पास सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल*
********************
*संबाद: शिवपूजनमिश्रा*

बदलापुर (जौनपुर)। कोतवाली बदलापुर थाना क्षेत्र के दाउदपुर के पास सोमवार को हुई सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवक मेढ़ा ग्राम पंचायत में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मेढ़ा ग्राम पंचायत निवासी डॉक्टर कमलेश गुप्ता उर्फ लोचन के यहां आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आए थे, दोनों युवक सोमवार दिन में करीब10 बजे बदलापुर बाजार जूता खरीदने के लिए बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान दाउदपुर के पास एक ट्रेलर के धक्के से उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही स्कॉर्पियो की चपेट में आ गई। हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। जिनका इलाज जौनपुर के यस आर यस अस्पताल में डॉ अभय प्रताप सिंह के नेतृत्व में चल रहा है ।
घायलों की पहचान शिवम उर्फ विक्की गुप्ता निवासी बड़ेरी, थाना मछलीशहर तथा गोलू गुप्ता निवासी आजमगढ़ सिटी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शिवम उर्फ विक्की गुप्ता के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं, जिससे उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं गोलू गुप्ता का पैर टूट गया है।
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी शेषनाथ शुक्ला ने स्कॉर्पियो वाहन को कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
