*प्रतापगढ़ थाना क्षेत्र आसपुर देवसरा के अंतर्गत टीसी व अंक पत्र के लिए छात्र ने पुलिस से की शिकायत*
*पिता की कैंसर से मृत्यु होने के कारण घर की आर्थिक हालत बिगड़ी फीस न जमा करने से विद्यालय ने टीसी और मार्कशीट देने से किया इनकार*
अनिल मिश्र
प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा क्षेत्र के भीखमपुर गाँव के कान्वेंट स्कूल के पूर्व छात्र ने कक्षा आठ की टीसी और मार्कशीट न देने पर पीड़ित छात्र ने इसकी शिकायत थाने पर की है। घरौली गाँव के निवासी मनीष कुमार गौतम ने आसपुर देवसरा थाने में दी गई तहरीर में आरोपित किया है कि वह क्षेत्र के बैजलपुर स्थित एक कान्वेंट स्कूल में कक्षा 8 का छात्र था। पिता मातिवर की सात माह पूर्व कैंसर से मृत्यु हो जाने के कारण घर की आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो गई जिससे स्कूल की फीस जमा नहीं कर पाया। फीस बकाया होने के कारण स्कूल के प्रबंधक ने टीसी और मार्कशीट देने से इनकार कर दिया । जिसके कारण मेरी कक्षा 9 की 1 साल की पढ़ाई बर्बाद हो गई । जबकि मेरे द्वारा प्रबंधक से आग्रह किया गया । मेरी टीसी और मार्कशीट दे दिया जाए मैं धीरे-धीरे करके पैसा दे दूंगा । लेकिन प्रबंधक के द्वारा टीसी और मार्कशीट देने से इनकार कर दिया गया। जबकि कक्षा 8 की परीक्षा पास करने के बाद मार्कशीट दी गई थी। उसे भी घर से आकर ले गए बोले टीसी और मार्कशीट साथ में दूंगा। जिससे परेशान होकर मैने थाना आसपुर देवसरा में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। जिससे मेरी गरीबी मेरी पढ़ाई में बाधा न बन सके। इस संबंध में जब थाना अध्यक्ष आसपुर देवसरा राकेश चौरसिया से बात की गई। उन्होंने कहा तहरीर मिली है। जांच कर न्यायोचित कार्यवाही की जाएगी।
