*प्रा. विद्यालय रतासी में एसआईआर सर्वेक्षण के तहत तामिल नोटिसों का किया जा रहा निस्तारण*
********************
*संवाद: शिवपूजन मिश्रा*
सिंगरामऊ/जौनपुर।
विकासखंड बदलापुर के अंतर्गत सिंगरामऊ क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय रतासी में एसआईआर सर्वेक्षण के तहत प्राप्त तामिल नोटिसों का निस्तारण किया जा रहा है। यह कार्य सुपरवाइजर दिनेश पाल के नेतृत्व में बीएलओ सरोजा यादव की देखरेख में संपन्न कराया जा रहा है।
बीएलओ सरोजा यादव द्वारा अभ्यर्थियों के रिकॉर्ड की जांच कर जिन मामलों में त्रुटियां पाई जा रही हैं, उन्हें संबंधित दस्तावेजों के आधार पर ढूंढकर एकत्रित किया जा रहा है तथा आवश्यक सुधार कर त्रुटियों को दूर किया जा रहा है।
इस कार्य में विद्यालय के सहायक अध्यापक शैलेंद्र शुक्ला, रघुनाथ यादव तथा राजबहादुर यादव भी सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।
बीएलओ सरोजा यादव ने बताया कि अब तक लगभग 30 तामिल नोटिसों का निस्तारण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि कुछ अभ्यर्थियों के नाम एवं अभिलेखों में त्रुटियां सामने आ रही हैं, जिनका सुधार कर संबंधित विभाग को भेजा जा रहा है।
उन्होंने यह भी बताया कि त्रुटिपूर्ण नामों और अभिलेखों के सुधार का कार्य अभी जारी है, जिसे शीघ्र पूर्ण करने का प्रयास किया जा रहा है।
