*प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा पुलिस द्वारा होली पर अति संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन का पहरा*
*थानाध्यक्ष राकेश चौरसिया ने कहा होली प्रेम और भाईचारे का पर्व है। हुड़दंग मचाने वालों पर की जाएगी सख्त कार्यवाही*
अनिल मिश्र
प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा में इस बार होली का रंग शांति और सुरक्षा के साथ मनाया जाएगा।
आसपुर देवसरा के थाना प्रभारी राकेश चौरसिया ने आगामी होली पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए कमर कस ली है। जिसके कारण गांव-गांव में ड्रोन से निगरानी कराई जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की शरारत, अफवाह या हुड़दंग की कोशिश को पहले ही भांपकर सख्त कार्रवाई की जा सके। थाना प्रभारी राकेश चौरसिया का साफ संदेश है ।
होली प्रेम और भाईचारे का पर्व है, इसे बिगाड़ने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी।” ड्रोन कैमरों की पैनी नजर हर गली, हर चौराहे और संवेदनशील स्थानों पर बनी हुई है। पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है। यदि कोई व्यक्ति शांति भंग करते हुए, जबरन हुड़दंग मचाते हुए या माहौल खराब करने की कोशिश करते हुए पाया गया,
तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ लगातार गश्त और निगरानी से यह संदेश साफ है कि कानून से खिलवाड़ करने वालों की अब खैर नहीं। आसपुर देवसरा पुलिस की इस सख्ती और मुस्तैदी से आम जनता में सुरक्षा और भरोसे का माहौल बना है।
इस बार होली रंगों के साथ-साथ कानून की सख्त चौकसी के बीच शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाएगा। इसी क्रम में ढकवा चौकी के अंतर्गत थानाध्यक्ष राकेश चौरसिया के साथ चौकी प्रभारी अवध राज यादव ,उपनिरीक्षक शिवम त्रिपाठी पुलिस बल के साथ ग्राम अतरौरा मीरपुर,तुरकौली, बनहरा, पूरा, इब्राहिमपुर, देवरखा, नीमा, गोपालपुर गाँव मे ड्रोन से निगरानी की गयी और आगामी त्यौहार के दृष्टिकोण से लोगों से संवाद किया गया।
