चांदा क्षेत्र के बैतीकला गांव में स्थिति भगवानदीन पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम।।
पंडित राम आसरे मिश्र शिक्षण संस्थान पारंपरिक लोक नाट्य कला केंद्र कोइरीपुर सुल्तानपुर द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम की
प्रस्तुति भगवानदीन पब्लिक स्कूल बैट्टीकला सुल्तानपुर में 25/02/2026को 11बजे से दोपहर 01बजे तक किया गया।
कार्यक्रम का प्रारंभ स्कूल के प्रधानाचार्य श्री के यस पाल जी के कर कमलों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से किया गया।
जिसमें सर्व प्रथम सरस्वती वंदना के पश्चात अवधी लोक गीत हम सब है इस देश देश की माटी मेरी जान यही है मेरा हिंदुस्तान पर कलाकार लालचन्द्र द्वारा आकर्षक भाव प्रदर्शन किया गया।
इसके बाद विकास गीत, उगले धरतिया सदा सोना चानी भइया किसान करा जम के किसानी, पर बचई द्वारा भाव प्रदर्शन किया गया तथा
स्वच्छता अभियान पर युगल कलाकारों फूलचंद्र एवं राजेश द्वारा, मानी ला कहनवा भइया जागा और जगावा स्वच्छता अपनावा दूर गंदगी भगावा के बाद देशगीत बहुत खूब सूरत है
मेरा वतन पर नंदलाल द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का संचालन एवं दिशा निर्देशसंस्था प्रभारी राकेश मिश्रा द्वारा किया गया। अंत में स्कूल प्रधानाचार्य द्वारा संबोधित किया गया। उपस्थित लोगों में विनोद सिंह अमर मौर्य श्रीराम आदि लोग मौजूद रहे।।
जिला संवाददाता शुभम् कौशल
