*एनएसएस विशेष शिविर के पांचवें दिन शिक्षा जागरूकता रैली निकाली गई*
********************
*संवाद: शिवपूजन मिश्रा*
सिंगरामऊ/जौनपुर। वंशा देवी महाविद्यालय गजाधरपुर, गद्दोपुर में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के विशेष शिविर के पांचवें दिन शिविरार्थियों द्वारा शिक्षा जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को शिक्षित होने के प्रति प्रेरित किया गया। रैली गजाधरपुर एवं गाजहर मऊ गांव में भ्रमण करते हुए लोगों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराती रही।
कार्यक्रम की शुरुआत शिविर परिसर में गोष्ठी के आयोजन से हुई। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी के नेतृत्व में आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने शिक्षा के महत्व, सामाजिक विकास में उसकी भूमिका तथा बालिका शिक्षा की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मारकण्डेय सिंह ने कहा कि शिक्षा ही समाज को प्रगति के पथ पर अग्रसर करती है। प्रबंधक अजय सिंह ने विद्यार्थियों से सामाजिक दायित्व निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रविन्द्र प्रताप सिंह, डॉ. दीपक सिंह, अंकित पाण्डेय, सत्यम सिंह, विभा उपाध्याय, पवन सिंह, आशुतोष तिवारी, सुरेन्द्र सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
शिविरार्थियों की इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना की और शिक्षा के प्रसार में सहयोग का आश्वासन दिया।
