*प्रतापगढ़ में नाबालिग लड़की को भगाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर के भेजा जेल।*

*प्रतापगढ़ में नाबालिग लड़की को भगाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर के भेजा जेल।*

 

*थानाध्यक्ष राकेश चौरसिया बताया महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़ थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सराहनीय सफलता प्राप्त की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 18 फरवरी को एक गांव की नाबालिग लड़की को भगाकर दुष्कर्म करने का आरोप अमन पुत्र गुलशेर निवासी ग्राम उदईशाहपर थाना आसपुर देवसरा पर लगा था। परिजनों द्वारा शिकायती पत्र दिए जाने के बाद थाना पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई और मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। थाना प्रभारी के निर्देशन में उपनिरीक्षक सचिन पटेल ने अपनी टीम के साथ लगातार दबिश देकर आरोपी अमन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद करते हुए विधिक प्रक्रिया पूरी की और आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया। इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। थाना आसपुर देवसरा के थानाध्यक्ष राकेश चौरसिया ने बताया कि महिलाओं एवं नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *