श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा उमरा प्रतापगढ द्वारा संचालित माँ महा मैत्त्रायनी योगिनी अकेडमी के बच्चो के मध्य उनके सर्वांगीण विकास हेतु शाखा आश्रम विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन करता रहता है, इसी उद्देश्य को दृष्टिगत रखते हुए विद्यालय के बच्चो के मध्य (जातिवाद राष्ट्र हित के लिए दुखद है)विषय पर एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिसमे प्रथम स्थान शैली सिंह पुत्री दीपक सिंह ने प्राप्त किया, द्वितीय स्थान श्रेयांस निषाद पुत्र पवन कुमार निषाद एंव तृतीय स्थान श्रेया मिश्रा पुत्री मनोज कुमार मिश्रा ने प्राप्त किया
समस्त विजेता छात्र छात्राओ को शाखा मन्त्री जी द्वारा शाखा आश्रम का प्रशस्तिपत्र एंव क्रमशः गोल्ड, सिल्वर एंव कांस्य मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया साथ ही साथ बच्चो को अघोरेश्वर स्मारिका पत्रिका 2025 देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया
जातिवाद राष्ट्र हित के लिए दुखद है विषय पर बच्चो ने अपना विचार भी प्रकट किए अन्त मे शाखा मन्त्री जी द्वारा जातिवाद किस तरह हमारे देश को खोखला कर रही है एंव वसुधैव कुटुम्बकम की हमारी संस्कृति से कैसे हम लोग दूर होते जा रहे है पर अपना विचार रखते हुए राष्ट्र हित को सर्वोपरि समझने का आवाहन किया
