*सुल्तानपुर लंभुआ कोतवाली क्षेत्र में पति-पत्नी के विवाद ने लिया खूनी मोड़ पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट*

*सुल्तानपुर लंभुआ कोतवाली क्षेत्र में पति-पत्नी के विवाद ने लिया खूनी मोड़ पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट*

*पुलिस अधीक्षक चारू निगम सहित आला अधिकारियों ने किया घटनास्थल का निरीक्षण*

 

,सुल्तानपुर में लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर पनियार गांव में सोमवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई,मिली जानकारी के अनुसार पत्नी ने मामूली विवाद में अपने पति अमित सिंह उम्र लगभग 35 वर्ष की हत्या कर दी। घटना की खबर मिलते ही पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलते ही लंभुआ पुलिस सक्रिय हो गई। लम्भुआ इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, वहीं डायल 112 टीम भी मौके पर मौजूद रही। पुलिस ने तत्काल क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जो अचानक हिंसक हो गया और यह खौफनाक वारदात हो गई। हालांकि हत्या की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है और पुलिस हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *