जौनपुर में एसआईआर के तहत मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन, 5.89 लाख नाम हटे

*जौनपुर में एसआईआर के तहत मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन, 5.89 लाख नाम हटे*

*********************

*अरुण कुमार जायसवाल (जिला ब्यूरो)*

जौनपुर। जनपद में बहुचर्चित एसआईआर (Special Summary Revision) अभियान के अंतर्गत मंगलवार को मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन किया गया। इस प्रक्रिया के बाद जिले की मतदाता संख्या में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। आलेख्य प्रकाशन से पहले जहां जनपद में कुल 35 लाख 70 हजार 851 मतदाता दर्ज थे, वहीं अब यह संख्या घटकर 29 लाख 81 हजार 308 रह गई है। इस प्रकार मतदाता सूची से कुल 5 लाख 89 हजार 543 नाम हटाए गए हैं।

 

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन किया। उन्होंने बताया कि जिन पात्र मतदाताओं के नाम किसी कारणवश सूची से छूट गए हैं, उन्हें नियमानुसार आवेदन कर नाम शामिल कराने का पूरा अवसर दिया जाएगा।

 

विधानसभावार मतदाता संख्या में कमी

 

एसआईआर के बाद जनपद की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता संख्या में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है।

 

बदलापुर – 50,654

 

शाहगंज – 61,014

 

जौनपुर सदर – 1,04,501

 

मल्हनी – 59,341

 

मुंगराबादशाहपुर – 61,117

 

मछलीशहर – 64,942

 

मड़ियाहूं – 52,686

 

जफराबाद – 71,463

 

केराकत – 63,825

 

 

पूर्व एवं वर्तमान मतदाता संख्या

 

बदलापुर: पहले 3,51,531, अब 3,00,877

 

शाहगंज: पहले 4,12,236, अब 3,51,222

 

जौनपुर सदर: पहले 4,50,254, अब 3,45,753

 

मल्हनी: पहले 3,84,379, अब 3,25,038

 

मुंगराबादशाहपुर: पहले 3,91,172, अब 3,30,055

 

मछलीशहर: पहले 4,08,754, अब 3,43,812

 

मड़ियाहूं: पहले 3,47,270, अब 2,94,584

 

जफराबाद: पहले 4,01,104, अब 3,29,641

 

केराकत: पहले 4,24,151, अब 3,60,326

 

 

प्रशासन के अनुसार यह प्रक्रिया मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन करने के उद्देश्य से की गई है, ताकि आगामी चुनावों में केवल पात्र मतदाता ही अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *