बक्सा पुलिस द्वारा चलाया गया सघन चेकिंग अभियान

*बक्सा पुलिस द्वारा चलाया गया सघन चेकिंग अभियान*

प्रेम शर्मा

जौनपुर: थाना बक्सा पुलिस ने रविवार देर रात सघन चेकिंग अभियान चलाया| पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना क्षेत्र के प्रमुख चौराहों और बाजारों में वाहनों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई |सघन चेकिंग मुख्य चौराहाें, बाजारों, भीड़ भाड़ वाले स्थान, संवेदनशील जगह और प्रमुख मार्गों पर की गई| क्षेत्र में तैनात उप निरीक्षक सहित अन्य सुरक्षा कर्मियों ने संदिग्ध व्यक्तियों की गहनता से जांच की| इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कानून व्यवस्था बनाए रखना और जनमानस में सुरक्षा की भावना जागृत करना था|

थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भीषण ठंड और बर्फीली हवाओं के बावजूद पर्याप्त पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में जुटी रही |

थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने देर रात तक क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिए| पुलिस ने आम लोगों से सुरक्षा संबंधी संवाद स्थापित कर शांति एवं सुरक्षा का संदेश दिया| इस अभियान का एक अति महत्वपूर्ण उद्देश्य अपराधियों की धरपकड़ कर क्षेत्र में भयमुक्त वातावरण स्थापित करना था|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *