*अनियंत्रित बाइक पिकअप से टकराई,युवक की मौत*

*अनियंत्रित बाइक पिकअप से टकराई,युवक की मौत*
प्रेम शर्मा
जौनपुर के सरपतहां थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात सारी मोड़ पर एक तेज रफ्तार बाइक खड़ी पिकअप से टकरा गई| जिससे 24 बर्षीय युवक की मौत हो गई| मृतक की पहचान गंगोैली निवासी संतोष बिन्द के रूप में हुई है| वह शाम करीब सात बजे अपनी बाइक से घर लौट रहे थे| सारी मोड पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पहले से खड़ी पिकअप से जा टकराई| हादसे में संतोष गंभीर रूप से घायल हो गए| दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया| स्थानीय लोगों ने घायल संतोष को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया| प्रारंभिक उपचार के बाद संतोष की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया| परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए शाहगंज ले जा रहे थे| लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई|
युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया| संतोष अपने माता-पिता की तीन संतानों में सबसे छोटे थे|परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *