*फांसी लगाकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या*
प्रेम शर्मा
जौनपुर बक्शा थाना अंतर्गत परशुरामपुर गांव में बृहस्पतिवार को दोपहर में एक महिला ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| ससुराल पक्ष के लोग तत्काल उसे एक निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया|
सूचना मिलने पर थाना बक्शा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल के शवगृह भेज दिया| सीओ सदर और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया| मृतका की पहचान प्रियंका देवी 24 वर्ष के रूप में हुई |प्रियंका का मायका मछली शहर थाना क्षेत्र के आलापुर कृष्णापड़ में है| उनका विवाह करीब डेढ़ वर्ष पहले परशुरामपुर गांव निवासी हितेश गौतम से हुआ था |मृतका के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है| पुलिस ने मायके वालों को घटना की सूचना दे दी है| पुलिस के अनुसार तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी|
