संदिग्ध परिस्थितियों में मिला महिला का शव

*संदिग्ध परिस्थितियों में मिला महिला का शव*

*********************

*संवाद- माता चरण पांडे*

मछलीशहर: कोतवाली क्षेत्र के आदलगंज गांव में गुरुवार को 25 वर्षीय महिला सिंपी का शव फांसी पर लटका मिला। मृतका गोहका गांव निवासी हौसला प्रसाद गौतम की पुत्री थी, जिसने ढाई वर्ष पूर्व आदलगंज निवासी विनोद मौर्य से प्रेम विवाह किया था। दंपति का डेढ़ वर्षीय बेटा भी है।सुबह लंबे समय तक सिंपी के कमरे से बाहर न आने पर परिजनों ने झांककर देखा तो शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

 

प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *