*वाराणसी में भीषण सड़क कार हादसा*
*भीषण कार हादसे में एक सिपाही की मौत, चौकी प्रभारी समेत 6 घायल*
*********************
*संवाद- प्रशांत तिवारी*
वाराणसी में बड़ा भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई, जबकि चौकी प्रभारी समेत छह घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चिरईगांव चौबेपुर थाना क्षेत्र में संदहा से चंदौली जाने वाले रिंग रोड के मेन रोड पर बरियासनपुर के सामने बुधवार को सुबह 9 बजे वैगनआर व क्रेटा कार की आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हद से मैं जहां एक सिपाही की मौत हो गई वहीं चौकी प्रभारी अमित सिंह व उनकी पत्नी रीता सिंह और कार चालक सोनू पांडे बुरी तरह घायल हो गए, दूसरी कार सवार लोगों को भी गंभीर चोटें आईं हैं।
