
जनजागरण यात्रा कल अपने दूसरे पड़ाव शंकर बाबा स्टेडियम मैदान ब्लाक ग्राम कबेली नई बस्ती सिंगरामऊ पहुंची तो उसका भाईयों, बहनों, बच्चों ने भव्य स्वागत किया। आज यहां आयोजित सत्संग समारोह में संस्थाध्यक्ष ने कहा संत महात्मा सबके होते हैं और सबकी भलाई का काम करते हैं। वह धरती पर घूम-घूम कर लोगों को मानव जीवन पाने के उद्देश्यों को समझाते हैं। आपको मनुष्य शरीर एक निश्चित समय के लिये मिला है जिस परमात्मा ने यह शरीर दिया है उसे वह समय मालूम है कि किस दिन श्वांसों का भण्डार खाली होगा, उसके सिपाही आयेंगे, प्राणों की डोरी तोड़ देंगे और मृत्यु हो जायेगी। सारा ज्ञान, मान, बड़ाई सब श्मशान भूमि पर जल कर खाक हो जायेगा। उधर इसी शरीर से मिलती लिंग शरीर में जीवात्मा धर्मराज की कचहरी में पेश कर दी जायेगी और जरा सी देर में अच्छे-बुरे कर्मों का हिसाब हो जायेगा। बुरे-खोटे कर्मों को करने वाले जीवों को सजा सुना दी जायेगी ले जाओ इनको फला नर्क में डाल दो क्योंकि हमारे पाक-साफ शरीर को बुरे कर्मों से इन्होंने गन्दा कर दिया। संत महात्मा फकीर जब साधना करके ऊपर के मण्डलों में जाते हैं तो जीवों को मिल रही भयानक यातनाओं का दृश्य देखते हैं तो द्रवित होकर जीवों को समझाते हैं। इसलिये आप अपने आत्म कल्याण पर विचार कीजिये। मानव जीवन व्यर्थ न जाने पाये।
संस्थाध्यक्ष ने कहा कर्म कर्जा के भुगतान का देश है। यहाँ सबको अपने कर्म कर्जे का भुगतान करना पड़ता है। अगर आप किसी की हिंसा करेंगे तो उसका बदला देना पड़ेगा। उन्होंने विनम्र अपील किया कि सभी लोग शाकाहार अपनायें। शराब व अन्य नशों का त्याग करें। इससे देश में अच्छे समाज का निर्माण होगा। बच्चों में अच्छे संस्कार डालना समय की सबसे बड़ी जरूरत है क्योंकि ये देश की सबसे बड़ी धरोहर व पूंजी हैं। यदि समय से आपने अपने को नहीं बदला तो भारी मुसीबतों का सामना करना पडे़गा। उपस्थित जन समुदाय का साधुवाद व्यक्त करते हुये महाराज जी ने आगामी 28 नवम्बर से 2 दिसम्बर तक जयगुरुदेव आश्रम मथुरा में आयोजित होने वाले पावन वार्षिक भण्डारा सत्संग मेले में आने का निमन्त्रण दिया तथा बताया कि मथुरा में वरदानी जयगुरुदेव मन्दिर बना है जहां बुराईयां चढ़ाने पर मनोकामना की पूर्ति होती है। जिला इटावा उ.प्र. में तह. भरथना के गांव खितौरा धाम में बाबा जी की पावन जन्मभूमि है यहां पर भी भव्य वरदानी मन्दिर बना है। यहां सभी सम्प्रदायों के लोग आते हैं।
इस अवसर पर संगत जौनपुर के ऋषिदेव श्रीवास्तव अध्यक्ष, अरुण वर्मा उपाध्यक्ष, प्रेमचन्द यादव आयोजक, राम अकबाल प्रजापति ब्लाक अध्यक्ष, मोहन लाल निषाद न्याय पं. अध्यक्ष, डा. अमर सिंह, सुभाष यादव प्रधान कवेली, कमलेश यादव पूर्व प्रधान कवेली, रमाकान्त मौर्य, रामयश मौर्य ब्लाक उपाध्यक्ष, वीरेन्द्र मिश्रा, उदय लाल सोनी, धर्मेन्द्र चौहान ब्लाक मंत्री आदि सहित संस्था के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। शांति व्यवस्था स्थापित करने में पुलिस प्रशासन का सहयोग रहा। कार्यक्रम के बाद जनजागरण अगले पड़ाव रतासी चौराहा के पास जमऊपट्टी के लिये प्रस्थान कर गई। यहां हनुमान मंदिर मैदान के पास कल (आज) दोप. 12.00 बजे से सत्संग समारोह आयोजित है।
(राम अकबाल प्रजापति)
अध्यक्ष
जयगुरुदेव संगत वि.ख. बदलापुर
जिला-जौनपुर