*बारात से लौट रहे युवकों को बाइक सवार बदमाशों ने पीटा* 

*बारात से लौट रहे युवकों को बाइक सवार बदमाशों ने पीटा*

मारकंडेय चौहान

जौनपुर:नौपेडवा बक्शा थाना क्षेत्र के हरबसपुर गांव के पास रविवार रात इंडेन गैस एजेंसी के पास बारात से लौट रहे युवकों को बाइक सवार बदमाशों ने रोककर पीटा। उटरुकला गांव निवासी श्रवण कुमार गुप्ता की तहरीर पर सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मोइनपुर चकिया निवासी आकाश यादव और आर्यन समेत दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने गाली-गलौज करने के बाद लाठी-डंडे से हमला किया और जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *