*विवाह कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार*

*विवाह कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार*
प्रेम शर्मा
जौनपुर के सरायख्वाजा पुलिस ने फर्जी विवाह कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, एटा जिले के देहात थाना के नगला इमालिया गांव के राजकुमार ने तहरीर दी कि 14 फरवरी को एक महिला ने उसे फोन कर के विवाह योग्य युवती की जानकारी दी।महिला ने कहा कि फोन पर युवती की तस्वीर और बायोडेटा भेज दिया है।

विवाह से संबंधित अन्य कार्यक्रम जनपद में आने के बाद कराया जाएगा। इसके बाद राजकुमार अपने परिवार के साथ 16 फरवरी को सरायख्वाजा थानाक्षेत्र के मेहरावां गांव स्थित मंदिर पर पहुंचे। विवाह करवाने वालों ने बताया की कन्या पक्ष बहुत गरीब है।

कपड़े गहने के लिए पैसे नहीं हैं। इसके बाद लड़के पक्ष ने बातों में आकर करीब 80 हजार रुपये दे दिए। लड़की पक्ष ने खरीदारी का हवाला दिया और भाग गए। शाम करीब 5 बजे तक इंतजार के बाद राजकुमार अपने परिवार के साथ चला गया|
आरोप है कि राजकुमार ने लड़की पक्ष से बातचीत करने के लिए कई बार संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन लड़की पक्ष जान से मारने की धमकी देते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी।

पीड़ित ने गुरुवार को सरायख्वाजा थाना पर तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना नाम कामिनी (30) पत्नी अमरजीत निवासी मोहमदाबादा थाना खेतासराय, संगीता देवी (40) पत्नी राजेन्द्र उर्फ राजेश निवासी अतरडीहा थाना सरायख्वाजा बताया। इस दौरान पता चला कि इस गैंग में विवाह कराने का काम चार लोग करते है। थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *